ASHISH VIDYARTHI ही नहीं, कबीर बेदी से नीना गुप्ता तक, उम्र के आधे पड़ाव पर इन सेलेब्स को भी मिला सच्चा प्यार

बॉलीवुड सेलेब्स ने कई मौके पर बताया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्हें उम्र के आधे पड़ाव पर प्यार हुआ और फिर शादी रचा ली। हाल ही में बॉलीवुड के फेमस विलेन आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी की। उन्होंने अपनी इस वेडिंग से फैंस को हैरान कर दिया। ऐसे में आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने उम्र के आधे पड़ाव पर आकर शादी की है। इस लिस्ट में कबीर बेदी समेत नीना गुप्ता तक जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। आइए जानते हैं…

कबीर बेदी

इस लिस्ट की शुरुआत एक्टर कबीर बेदी से होती है। वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने एक नहीं बल्कि चार-चार शादियां की। तीन शादी के असफल होने के बाद एक्टर ने 70 साल की उम्र में चौथी बार फेरे लेकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने परवीन दोसांज के साथ सात फेरे लिए हैं और वो उनसे उम्र में 30 साल छोटी हैं।

नीना गुप्ता

फिल्म ‘बधाई हो’ फेम एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उनकी पर्सनल लाइफ खुली किताब की तरह है। उनके अफेयर के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब सुनने को मिलते रहे हैं। एक्ट्रेस ने 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा संग सात फेरे लिए थे।

मिलिंद सोमन

बॉलीवुड के फेमस एक्टर मिलिंद सोमन भी अपनी शादी के फैसले से फैंस को चौंका चुके हैं। उन्होंने 52 साल की उम्र में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी कर फैंस को शॉक्ड कर दिया था। एक्टर को इसकी वजह से काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज भी वो अपनी हैप्पीली मैरिड लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं। इनके प्यार के बीच उम्र कभी रोड़ा नहीं बनी।

संजय दत्त

सुनील दत्त के बेटे और एक्टर संजय दत्त की पर्सनल लाइफ भी किसी से छुपी नहीं है। एक्टर ने दो-दो शादियां रचाई थी मगर तीसरी बार मान्यता दत्त के रूप में सच्चा प्यार मिला था। संजय ने 48 साल की उम्र में एक्ट्रेस संग शादी की थी।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर को सच्चा प्यार 48 साल की उम्र में मिला। उन्होंने मोहसिन अख्तर मीर से 2016 में शादी की थी। दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वो मीर से 9 साल बड़ी हैं।

2023-05-27T04:08:16Z dg43tfdfdgfd