Shahrukh Khan Diet Plan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 59 साल की उम्र में भी बेहद हैंडसम और फिट हैं। वह अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं और इसके लिए वो स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं। इसके साथ ही अगर जरूरत पड़े तो वो कई चीजों को छोड़ देते हैं और कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें वो हाथ तक नहीं लगाते। आज हम आपको किंग खान की डाइट और उनकी फिटनेस से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।
पिछले साल शाहरुख खान ने द गार्डियन को दिए इंटरव्यू में अपने लाइफस्टाइल और फिटनेस के बारे में बताया था। उन्होंने अपने स्लीपिंग पेटर्न से लेकर खाने की आदत, सबके बारे में बात की थी।
शाहरुख खान ने बताया था कि वो रात भर नहीं सोते, बल्कि वो सुबह 5 बजे सोने जाते हैं और 9 या 10 बजे उठ जाते हैं। शाहरुख ने कहा था कि वो देर रात 2 बजे अपने घर पहुंचते है और सोने से पहले वो वर्कआउट जरूर करते हैं। इसी वजह से उन्हें सोने में देर हो जाती है।
एक्सप्रेस फूडी को साल 2016 में दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने अपना डाइट प्लान बताया था। शाहरुख से जब पूछा गया कि वो फिट रहने के लिए क्या खाते हैं तो उन्होंने कहा था कि वो लीन मीट, दालें, एग व्हाइट, ग्रिल्ड चिकन खाते हैं। साथ ही बताया था कि वो अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए किन चीजों से दूर रहते हैं।
शाहरुख ने कहा था, “अगर मुझे किसी किरदार के लिए फिट होना रहता है तो मैं सफेद चावल, व्हाइट ब्रेड, मीठा और शराब को हाथ नहीं लगाता। इसके अलावा ये सुनिश्चित करता हूं कि मैं थोड़ा-थोड़ा खाऊं। मैं लीन मीट, दालें, एग व्हाइट और ग्रिल्ड चिकन खाता हूं।”
शाहरुख खान ने ये भी बताया था कि फिल्म के सेट पर जो खाना बनता है, वो कोशिश करते हैं कि उसे ना खाएं। वो अपना खाना घर से लेकर जाते हैं। उनके लंच में तंदूरी चिकन या मछली होती है। कभी-कभी वो बीन स्प्राउट्स या सब्जी से बनी कोई डिश ले जाते हैं।
जब शाहरुख से पूछा गया कि वो डिनर में क्या खाते हैं तो उन्होंने बताया कि वो तंदूरी रोटी के साथ तंदूरी चिकन खाते हैं। या कभी-कभी मटन खाते हैं। कम्फर्ट फूड की बात करें तो उसमें भी उन्हें तंदूरी चिकन खाना पसंद है। वो साल भर ये खा सकते हैं
शाहरुख से पूछा गया कि क्या उन्हें कोई इंडियन मिठाई पसंद है तो उन्होंने कहा कि वो कभी-कभी आइसक्रीम खाते हैं या चॉकलेट खा लेते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पत्नी गौरी उनके लिए खास तरह की आइसक्रीम बनाती हैं। हालांकि ये सारी जानकारी उन्होंने कई साल पहले दी थी।
2025-02-04T16:59:00Z