Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 3 February Episode: स्टार प्लस का हिट टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोज नया इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) अक्षरा और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) अभिमन्यु के किरदार में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। साथ ही जय सोनी अभिनव के रोल में काफी जच रहे हैं। इन दिनों कहानी में इन तीनों के रिश्ते एक जाल में उलझे हुए नजर आ रहे हैं। छह साल बाद अभिमन्यु ने अक्षरा से मुलाकात की है, जिस वजह से वह गम में डूब गया है। दूसरी तरफ कसौली में अक्षरा भी अपने गम को कम करने की कोशिश में लगी हुई है। बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिमन्यु सड़कों पर भटकता हुआ नजर आता है। वहीं, सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में क्या ट्विस्ट आएगा। आइए आपको बताते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अक्षरा अभिमन्यु को माफ करने से साफ इनकार कर देती है, जिस वजह से अभिमन्यु काफी परेशान है और इसी परेशानी के बीच वह उदयपुर भी पहुंच जाता है। बीते एपिसोड में देखा गया कि अभिमन्यु को उसका जूनियर रोहन संभालता है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रोहन अभि को अस्पताल लेकर आ जाता है, जहां पर वह उसे शांत करवाने के लिए नींद का इनजेक्शन लगा देता है। इसके बाद रोहन ही घर में इनफॉर्म भी कर देता है कि इमरजेंसी की वजह से अभि अस्पताल में है। इसके बाद धीरे-धीरे अभिमन्यु ठीक महसूस करता है।
देखें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का स्पॉइलर वीडियो
सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु एक बार फिर अक्षरा से अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करेगा। अक्षु ने अभि के लिए मफलर पर उसका नाम लिखा था, जो उसे बहुत पसंद आया। इसके अलावा, उसने अभिमन्यु से भी दूर रहने का फैसला किया है। इसी वजह से अब अभिनव अक्षरा से अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करेगा।
देखें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का स्पॉइलर वीडियो
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कायरव का ट्रैक काफी कम कर दिया है। सीरियल में वह सिर्फ कुछ समय के लिए दिखता है लेकिन अब कायरव की जिंदगी में प्यार की एंट्री होगी। सीरियल में अभिनव की मुंहबोली बहन मुस्कान उसे प्यार पर ज्ञान देती है इस सीन के तुरंत बाद ही कायरव को दिखाया जाता है, जो बड़े पापा से प्यार पर बहस करता है। वह कहता है कि प्यार टाइम बेस्ट है। सीरियल के इस आखिरी सीन से साफ है कि जल्द ही ये रिश्ता क्या कहलाता में एक और लव एंगल शुरू होने वाला है। हालांकि, सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट भी आने वाला है। आरोही की तबीयत बिगड़ जाएगी, जिस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाना होगा।
2023-02-03T03:43:43Z dg43tfdfdgfd