AKSHAY TRITIYA 2024: अक्षय तृतीया के दिन जरूर लगाएं ये चमत्कारी पौधा, होगा धन लाभ

(Akshay tritiya 2024) हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। अक्षय का अर्थ है अनंत । वहीं इस दिन किए गए सभी काम शुभ फलदायी साबित होते हैं। वहीं इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। जिसके कारण इस दिन कोई भी शुभ काम कभी भी किया जा सकता है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। इस दिन तुलसी के पौधे लगाना उत्तम फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

अक्षय तृतीया के दिन तुलसी पौधा लगाने की सामग्री  (Pujan Samagri)

अक्षय तृतीया के दिन तुलसी का पौधा लगाना उत्तम माना जाता है। इसलिए इस दिन तुलसी पौधा लगाएं और सामग्री के बारे में विस्तार से जानें। 

  • तुलसी का पौधा 
  • मिट्टी
  • गोबर की खाद
  • गमला
  • पानी
  • दीपक
  • फूल

अक्षय तृतीया के दिन किस विधि से लगाएं तुलसी पौधा  (Tulsi Pujan Vidhi)

  • अक्षय तृतीया के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करें और सूर्यदेव की पूजा करें। फिर भगवान विष्णु की पूजा आरंभ करें। 
  • फिर भगवान विष्णु के मंत्रों का उच्चारण करने के साथ-साथ तुलसी पौधा लगाएं। फिर तुलसी माता की विधिवत पूजा-पाठ करें। इससे लाभ हो सकता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। 
  • इस मंत्र का उच्चारण करें। "ॐ श्री तुलसी देवी नमः" 
  • तुलसी माता के पास घी का दीपक जलाएं और "ॐ श्री तुलसी देवी नमः" का जाप भी करें। 
  • तुलसी पौधा लगाने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी में रोजाना जल चढ़ाएं। इससे सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया शुभ कामों के लिए क्यों मानी जाती है खास?

तुलसी पौधा लगाने के नियम क्या हैं?  (Rules while planting tulsi)

  • तुलसी पौधा लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि व्रत रखें और भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करें। 
  • तुलसी पौधे की पूजा करने के दौरान मन में भगवान विष्णु और माता तुलसी के मंत्रों का उच्चारण करें। इससे लाभ हो सकता है। 
  • अक्षय तृतीया के दिन तामसिक भोजन करने से बचें। वरना नुकसान हो सकता है। 
  • तुलसी में जल देने के दौरान इस मंत्र का जाप करें। ॐ सुभद्राय नम:' मंत्र

इसे जरूर पढ़ें - Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया शुभ कामों के लिए क्यों मानी जाती है खास?

तुलसी स्तोत्र का जाप करें (Chant Tulsi stotra)

नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।। तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।। लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

अक्षय तृतीया के दिन तुलसी पौधा लगाएं और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - herzindagi

2024-04-29T07:58:27Z dg43tfdfdgfd