Shani Ki Priya Rashiyan: न्याय के देवता शनिदेव भक्तों के पसंदीदा देवताओं में से एक हैं। शनि देव सूर्य और छाया के पुत्र हैं। भक्त पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं। शनिवार के दिन बड़ी संख्या में लोग शनि महाराज जी की पूजा करते देखे जा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी सच्चे मन से शनि देव की पूजा करता है, उसे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या की दशा से मुक्ति मिलती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल तीन राशियां हैं जो शनिदेव को अत्यंत प्रिय हैं और वे हमेशा उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। ज्योतिष के अनुसार इन राशियों पर शनि देव प्रसन्न रहते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो 3 राशियां। जानें कहीं आपकी राशि भी इस लिस्ट में तो नहीं शामिल।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव की पसंदीदा राशियों में से एक राशि तुला है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। तुला राशि वाले जातकों में दृढ़ इच्छाशक्ति और एकाग्रता की क्षमता होती है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव तुला राशि से हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इन राशियों को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि इस राशि के जातकों को हर शनिवार के दिन शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके सभी संकट दूर हो सकते हैं और उन्हें सौभाग्य प्राप्त होता है।
ऐसी मान्यता है कि धनु राशि के जातकों को शनि देव की विशेष कृपा जीवनभर प्राप्त होती है। इस राशि के जातकों की शनि देव सदैव रक्षा करते हैं। इस राशि के जातक रास्ते में आने वाली किसी भी समस्या से बचने में सक्षम होते हैं। शनि देव की कृपा से इन लोगों को धन की प्राप्ति होती है और उनकी कृपा से इन्हें कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये अपने करियर और व्यवसायों में सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हें शनिदेव की कृपा से विशेष लाभ मिलता है।
मकर राशि के जातकों को भी शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस राशि के जातक शनि देव की कृपा से अपने सभी प्रयासों में सफल होते हैं। ये हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इनके हर बिगड़े काम बन जाते हैं। शनि देव की कृपा से वे अपने जरूरी काम पूरे कर पाते हैं। इन व्यक्तियों को शनि देव की पूजा करने से बहुत लाभ होता है। इसके अलावा, इन्हें पैसों की तंगी का कभी सामना नहीं करना पड़ता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
2025-01-11T08:37:29Z