हिंदी जोक्स: लड़की- गूगल मेल होता है कि फीमेल... चिंटू ने दिया मजेदार जवाब

Majedar Jokes: रोजाना हंसने से सेहत तो अच्छी रहती ही है बल्कि दिन भी मजेदार बीतता है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसा कर लोटपोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। आइए पढ़ते हैं और हंसते हैं इन चुटकुलों पर...

1.

लड़का- मैं उस लड़की से शादी करूंगा, जो मेहनती हो,

सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो,

आज्ञाकारी हो.

प्रेमिका- मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं.

अभी उसको तेरा नंबर देती रुक.

2.

टीचर- मिंटू तुम कॉलेज क्यों आते हो?

मिंटू - सर जी, विद्या के लिए.।

टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?

मिंटू - सर, आज विद्या नहीं आई इसलिए।

3.

विदाई के समय दूल्हे का मोबाइल बजा

दुल्हन ने जोर का थप्पड़ जड़ दिया.

रिश्तेदार- ऐसा क्यों ?

क्योंकि उसकी रिंगटोन थी- "दिल में छुपाकर प्यार का अरमान ले चले हम आज अपनी मौत का सामान ले चले।

4.

मम्मी अपने बच्चों से - जो मेरी सारी बात मानेगा और

जरा सा भी उल्टा जवाब नही देगा उसको मैं गिफ्ट दूंगी

.

.

.

बच्चे- लो कर लो बात इस तरह, तो सारे

गिफ्ट पापा ही ले जाएंगे...!

5.

लड़की- सुन गूगल मेल होता है कि फीमेल...

लड़का-फीमेल

लड़की- क्यूं?

लड़का- क्योंकि सेंटेन्स पूरा होने से पहले ही वो अपने सजेशन देना शुरू कर देता है।

लड़के की बात सुनकर लड़की हैरान रह गई।

.

.

.

2023-03-22T08:44:33Z dg43tfdfdgfd