AMBIKAPUR CRIME NEWS : पांच हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपित आखिरकार गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि अंबिकापुर । शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे अंबिकापुर के मठपारा से गिरफ्तार किया है।

लुंड्रा थाना में बीते छह मार्च 2024 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लखनपुर थाना के ग्राम बंधा निवासी युकेश मुण्डा (21) से एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम दोस्ती हुई थी। मोबाइल से भी बातचीत हुआ करता है। अक्टूबर 2023 में पीड़िता और आरोपित युकेश मुण्डा पहली बार अंबिकापुर बस स्टैण्ड के पास मिले थे। माह अक्टूबर में ही युकेश मुण्डा उदारी मोड़ के पास पीड़िता से मिलने आया था, उसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर पहली बार उससे दुष्कर्म किया था। पीड़िता पांच माह की गर्भवती हो गई थी। माह नवम्बर 2023 में ही पीड़िता को आरोपित अपने घर लखनपुर ले गया था। उस दौरान पीड़िता उसके घर में करीब दो सप्ताह तक रूकी थी। युकेश के माता-पिता के कहने पर रिश्तेदार मामा-मामी, उसकी मौसी पीड़िता को घर छोड़ने आये थे। इस बात को पीड़िता द्वारा घर में अपने सहेली के घर में रहना बतायी थी।

पीड़िता द्वारा गर्भवती होने की युकेश मुण्डा को बताने पर लगातार घर ले जाने की बात करता रहा। अंत में पीड़िता को अपने पास रखने से मना कर दिया और अपना मोबाइल बंद कर दिया था। आरोपित द्वारा हमेशा अपना जगह बदलने के कारण पकड़ में नहीं आ रहा था। इसी दौरान मुखबीर सूचना मिला कि वह होली मनाने के लिए अपने घर बंधा लखनपुर आ रहा है, जिसे अंत में पीछा करते हुए मठपारा अंबिकापुर में पकड़ लिया गया। कार्रवाई में थाना लुण्ड्रा से प्रधान आरक्षक प्रबोध मिंज, चौकी रघुनाथपुर से आरक्षक राकेश एक्का, अरविंद तिवारी, इदरिश खान, उमेश खुंटिया की भूमिका रही।

2024-03-27T18:17:33Z dg43tfdfdgfd