AMBIKAPUR CRIME NEWS : मंगलसूत्र पहनाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नईदुनिया न्यूज, अंबिकापुर : शादी के नाम पर गले में मंगलसूत्र डाल कर युवती से दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने रघुनाथनगर बलरामपुर निवासी सूर्यदीप रवि को गिरफ्तार किया हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपित से उसकी पहचान थी। दोनों के मध्य बातचीत होता रहता था। इसी बीच सूर्यदीप रवि ने प्रेम जाल में फंसाकर घटना दिवस 16 फरवरी 2023 को युवती को शादी का झांसा दिया।

उसके गले में मंगलसूत्र पहनाकर दुष्कर्म किया। घटना दिनांक के पश्चात भी आरोपित द्वारा लगातार उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। उसके बाद वह शादी करने से मुकर गया। पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपित का पता तलाश किया जा रहा था। सायबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया। आरोपित सूर्यदीप रवि (27) पंडरी थाना रघुनाथनगर का रहने वाला है। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक अतुल शर्मा, कुश सोनी शामिल रहे।

विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला नेत्र सहायक गिरफ्तार

नईदुनिया न्यूज, बिश्रामपुर : नगर थाना इलाके के एक गांव में विधवा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित नेत्र सहायक कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित जिला चिकित्सालय सूरजपुर में नेत्र सहायक के पद पर कार्यरत है। घटना की रिपोर्ट 37 वर्षीय पीड़ित विधवा महिला ने बिश्रामपुर थाना में दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि शुक्रवार की रात में वह अपने बच्चों के साथ घर में थी। बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। इस दौरान कृष्णा सिंह ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया था। दरवाजा खोलने पर वह घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर बिश्रामपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपित कृष्णा सिंह के विरुद्ध धारा 457, 506, 376 के तहत अपराध दर्ज किया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्रामपुर पुलिस ने रविवार को दबिश देकर आरोपित नेत्र सहायक कृष्णा सिंह गोंड़ को गिरफ्तार कर सूरजपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में सूरजपुर जेल भेज दिया।

2024-04-28T18:40:46Z dg43tfdfdgfd