AMBIKAPUR CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

नईदुनिया न्यूज , अंबिकापुर : झांसा देकर दुष्कर्म और फिर विवाह से इंकार करने के आरोप पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी कि ग्राम खुखरी राजपुर निवासी पुरषोत्तम से पहचान था। मोबाइल मे बातचीत होता रहता था। पीड़िता के किराए के मकान में वह आता जाता रहता था। 17 जनवरी 2021 को पहली बार उसने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। मार्च 2024 तक उसने पीड़िता से संबन्ध रखा। इसके बाद शादी से मुकर गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पुरषोत्तम ( 29 ) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

444 स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

नईदुनिया न्यूज, सूरजपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एमआर आहिरे ने वर्षो से फरार स्थायी वारंटियों की जानकारी हासिल कर उन्हें पकड़ने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए हैं। पुलिस ने अभियान चलाकर 444 वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में जिले के थाना चौकी की पुलिस टीम के द्वारा 16 मार्च से 27 अप्रैल 2024 तक 444 वारंटियों को पकड़ा है जिनमें 123 स्थायी वारंट व 321 गिरफ्तारी वारंट शामिल है। जिले सहित दूसरे जिलों से भी वारंटियों को धर दबोचा गया है। इनमें कई वारंटी वर्षो से फरार चल रहे थे जिनके विरूद्ध गंभीर अपराध सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध थे। इसी क्रम में शनिवार को थाना जयनगर पुलिस के द्वारा धारा 420, 34 के मामले में वर्षो से फरार स्थाई वारंटी छेदी गिरी उर्फ खिरमिट निवासी ग्राम बिशुनपुर, थाना सीतापुर तथा थाना सूरजपुर द्वारा आबकारी एक्ट के मामले में फरार स्थाई वारंटी सहदेव राम निवासी ग्राम बेलटिकरी, थाना सूरजपुर को पकड़ा और न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

2024-04-27T18:21:46Z dg43tfdfdgfd