BHABI JI GHAR PAR HAI की गोरी मेम की बिगड़ी तबीयत, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। इस बार खबर टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो भाबी जी घर पर हैं (Bhabi Ji Ghar Par Hai) से आ रही है। बता दें कि सीरियल में गोरी मेम का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन (Saumya Tandon) अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर पर अपनी हालत के बारे में बताया। हालांकि, उन्हें क्या हुआ और उन्हें क्यों अस्पताल में भर्ती होना पड़ा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

2024-04-28T06:57:20Z dg43tfdfdgfd