GAUTAM ADANI:गौतम अडानी अरबपतियों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर,अब इतनी रह गई दौलत

Gautam Adani Out From Top 20 Lists of Billionaires:अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। सुबह 11 बजे की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार अडानी 61.3 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ 21 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार अडानी इस साल अब तक 59.2 अरब डॉलर की वेल्थ गंवा चुके हैं।

लगातार कम हो रही है दौलत

24 जनवरी को हिंडन बर्ग रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह के स्टॉक में लगातार गिरावट जारी है। जिसका असर उनकी दौलत और अरबरतियों की रैकिंग पर दिख रहा है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में लगातार नीचे खिसकते जा रहे हैं। वेल्थ में लगातार गिरावट से अडानी के पास एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज भी छिन गया है। और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी 80.3 अरब डॉलर की दौलत के साथ दुनिया की अरबपतियों की लिस्ट में 12 वें स्थान पर हैं।

अडानी ग्रुप ने एफपीओ रद्द किया

लगातार स्टॉक में हो रही गिरावट को देखते हुए अडानी ग्रुप ने बड़ा फैसला लेते हुए 20,000 करोड़ का FPO भी रद्द कर दिया। इसके पहले 27 जनवरी कोअडानी एंटरप्राइजेज ने 20 हजार करोड़ जुटाने के लिए एफपीओ जारी किया था। कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज दी गई जानकारी में बताया गया है कि 1 फरवरी को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई,जिसमें एफपीओ के जरिए सेल किए गए शेयर वापस लेने का फैसला लिया गया। कंपनी ने कहा है कि वो निवेशकों के पैसे को वापस कर देगी।

इस फैसले पर अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, 'पिछले हफ्ते कंपनी के शेयर में काफी उतार चढ़ाव के बावजूद एफपीओ मंगलवार को सफलतापूर्वक बंद हुआ। कंपनी और उसके कारोबार के प्रति आपका भरोसा हमारा विश्वास बढ़ाने वाला है जिसके लिए हम आपके आभारी हैं।'

2023-02-03T06:19:22Z dg43tfdfdgfd