KHATRON KE KHILADI 13: रोहित शेट्टी के शो को मिला विनर का दावेदार, फैंस ने इस कंटेस्टेंट को बताया अपना विजेता

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: टीवी के सबसे एडवेंचर्स रियलिटी शो में से एक खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। टीवी के कई पॉपुलर चेहरे इस सीजन का विनर बनने के लिए जान की बाजी लगा रहे हैं। इस बीच फैंस ने अपना विजेता अभी से चुन लिया है।

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो का बज बना हुआ है। खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में 14 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। ये सभी साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं। अब तक कुछ सेलेब्स के बाहर होने की भी खबरें आ चुकी हैं।

फैंस ने किसे बनाया विनर ?

वहीं, सोशल मीडिया पर केकेके 13 को लेकर पोस्ट लगातार वायरल हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक खास कंटेस्टेंट की हो रही है। जिन्हें फैंस ने अभी से अपना विजेता बना दिया है।

किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी ?

खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे को फैंस का इतना प्यार दे रहे हैं। शिव, बिग बॉस 16 से ही चर्चा में बने हुए हैं। फैंस को केकेके 13 में उनके शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने खुद ही फैंस को शो में शामिल होने की खुशखबरी दे दी थी।

कितना है फैंस में क्रेज ?

शिव ठाकरे शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। फैंस के बीच उनका तगड़ा क्रेज अभी से देखने को मिल रहा है। यहां तक कि शिव के फैंस ट्विटर पर खतरों के खिलाड़ी 13 शुरू होने से पहले ही उनका नाम ट्रेंड कराने लगे हैं।

फैंस ने क्या कहा ?

शिव को सपोर्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए साउथ अफ्रीका में हैं! एक अफ्रीकी फैन के तौर पर, मैं उन्हें नई चुनौतियों का सामना करते और अपनी बहादुरी दिखाते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं। मैं उनकी जर्नी शानदार और विनर बनने की कामना करता हूं।"

कौन है शिव सेना ?

इसके अलावा भी शिव ठाकरे के फैंस ने उनके लिए खूब सारे ट्वीट्स शेयर किए। पोस्ट में फैंस ने खुद को टैग करते हुए शिव सेना और शिव फैनडम जैसे हैशटैग्स भी किए।

2023-05-29T13:04:15Z dg43tfdfdgfd