NAKUUL MEHTA ने स्कर्ट पहनकर JAINIL MEHTA के साथ किया डांस, यूजर ने बोला मर्द बनो मर्द

Nakuul Mehta dances with Jainil Mehta wearing a skirt: ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ के एक्टर नकुल महता ने जाने-माने डांसर जैनिल मेहता स्कर्ट पहनकर फिल्म रॉकस्टार के सॉन्ग हवा-हवा पर डांस किया है। उन्होंने इस डांस वाले वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इस डांस वीडियो में नकुल का स्कर्ट पहनकर डांस करना एक यूजर को पसंद नहीं आया है और यूजर ने इसपर एक आपत्तिजनक कमेंट कर दिया है। 

नकुल ने जैनिल महता के साथ अपना यह स्कर्ट वाला डांस वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’मैंने जैनिल को एक BRUT वीडियो में पाया जो कुछ महीने पहले न्यूयॉर्क की सड़कों पर ढोली तारो को शानदार ढंग से गाते हुए देखा गया था और तुरंत उनकी भावना और कला से आकर्षित हो गया था। उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं काफी पसंद है। इसलिए हमने अपने फेवरेट सॉन्ग पर एक सेलिब्रेशन किया है।#MenInSkirts।’’

नकुल का इस तरह स्कर्ट में डांस करना एक यूजर को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। इस यूजर ने नकुल की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मर्दे हो मर्दे बनो, औरतों वाले कपड़े पहनकर नाच रहे हो।’’ हालांकि, नकुल के फैंस को उनका स्कर्ट पहनकर डांस करना काफी पसंद आ रहा है। फैंस नकुल के इस डांस पर अच्छे-अच्छे कमेेंट्स कर रहे है। 

एक फैेन ने नकुल के डांस की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’गजब नकुल  इतना साहसी काम करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है… एक ऐसे देश में जहां लोगों की इतनी आलोचना होती है… इतनी बेबाकी से करते हुए और इतना आत्मविश्वास होना.. आपको सात तोपों की सलामी बॉस।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’न सिर्फ रूढ़िवादिता को तोड़ना बल्कि उन्हें खत्म करना… आपको और ज्यादा शक्ति नकुल।’’इसके अलावा एक और फैन ने तारीफी करते हुए लिखा कि, ‘’रूढ़िवादिता को तोड़ना। मुझे तुम पर बहुत गर्व है, नकुल। आप जो करते हैं, उससे आप मुझे हर रोज खुशी देते हैं। आपके मन में हर प्रकार की कला के लिए जो सम्मान है। दिल ले लो सर।’’

यह भी पढ़ें: Shark Tank India के Ashneer Grover ने Roadies 19 को किया जॉइन, यूजर्स ने दिए ऐसे अजीब रिएक्शन  

लहरें पर पढ़ें - Nakuul Mehta ने स्कर्ट पहनकर Jainil Mehta के साथ किया डांस, यूजर ने बोला मर्द बनो मर्द 

2023-05-29T10:44:37Z dg43tfdfdgfd