NARSINGHPUR CRIME : पिपरिया में आपसी रंजिश के चलते युवक के पैर में मारी गोली

Narsinghpur Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। एक रेत कंपनी में काम करने वाले युवक के साथ हुआ गोलीकांड की घटना को अजाम दिया गया है। युवक का नाम करण तोमर बताया जा रहा है युवक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, कि राम पिपरिया स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे, तभी अमन और उसके अन्य साथियों के साथ आकर तोड़फोड़ की और जब मैं भागने लगा तब एक हवाई फायर किया, जिसके बाद जब करण् ने भागने का प्रयास किया, तो आरोपितों ने करण के पैर पर गोली मारी जिससे वह वही पर घायल होकर गिर पड़ा।

जैसे ही तथ्य निकाल कर आएंगे जानकारी दी जाएगी

सभी आरोपित युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस का अमला भी पहुंच गया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी मोनिका तिवारी ने बताया कि राम पिपरिया पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस अभी तहकीकात कर रही है आगे जैसे ही तथ्य निकाल कर आएंगे जानकारी दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2024-03-28T05:03:35Z dg43tfdfdgfd