RAHUL GANDHI NEW RESIDENCE: जानें कहां होगा राहुल गांधी का नया ठिकाना? बहन प्रियंका कर चुकीं हैं आवास का दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक आवास बदलने जा रहा है। बताया गया है कि नई दिल्ली की सुनहरी बाग रोड स्थित पांच नंबर बंगला कांग्रेस सांसद का नया आधिकारिक आवास होगा। इन चर्चाओं को बल तब मिला, जब राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुनहरी बाग स्थित बंगला नंबर पांच का दौरा किया। संसद से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी को नए बंगले की पेशकश की गई है और अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।  

(खबर अपडेट की जा रही है।)

2024-07-26T10:57:07Z dg43tfdfdgfd