RAMNATH GOENKA AWARDS: किसे-किसे मिला रामनाथ गोयनका अवार्ड्स? देखिए पूरी लिस्ट

पत्रकारिता में सबसे प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से बुधवार को कई लोगों को सम्मानित किया गया। कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया है। कोरोना महामारी ने लोगों के जीवन और आजीविका को काफी प्रभावित किया। इसके चलते तीन साल से लोगों का जीवन ठहर सा गया है। बुधवार को रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इसमें 2019 और 2020 के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

नई दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान किए। साल 2019 के पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्हें व्यक्तिगत रूप से सम्मानित नहीं किया जा सका था। इस बार कुल मिलाकर दो साल के 43 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

2023-03-22T15:51:22Z dg43tfdfdgfd