SHAHDOL CRIME : आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

Shahdol Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गोड़ारू निवासी उपेंद्र उर्फ विधायक सिंह के ऊपर मामला दर्ज किया है। शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच के बाद आरोपित विधायक के खिलाफ धारा 376,511 भादवि. एवं 11/12 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची के साथ ज्यादती करने की कोशिश की गई थी

पुलिस के अनुसार उपेन्द्र उर्फ विधायक सिंह पुत्र रामनरेश सिंह गोड़ द्वारा आठ वर्षीय बच्ची के साथ ज्यादती करने की कोशिश की गई थी। घटना के समय घर में पीड़िता के माता पिता नही थे। घर वापस आने के बाद उन्हें बच्ची ने सारा घटनाक्रम बताया। बच्ची के शरीर में ज्यादती किए जाने के निशान भी मिले हैं।थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है किशिकायत मिलने के बाद तत्काल मामला कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।

2024-03-29T08:36:15Z dg43tfdfdgfd