SHAHDOL CRIME : शराब के नशे में पीटकर दोस्त की ली जान, आरोपित गिरफ्तार

Shahdol Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। दोनों सहपाठियों ने शनिवार की रात एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे करे इतना पीटा कि उसका दम निकल गया। यह घटना देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ा की है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुंह व नाक से काफी खून बहने लगा

देवलोद थाना प्रभारी डी के दाहिया ने बताया कि शनिवार की रात ग्राम गांड़ा निवास रामखेलावन सिंह गोड पुत्र बालकरण सिंह 60 वर्ष घर के सामने रहने वाले कामता सिंह गोड के साथ शराब पीने सूनसान स्थान पर चले गये।वहां दोनो ने शराब का सेवन किया। जब नशा चढ़ गया तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लात व घूसों से उसने रामखेलावन सिंह गोंड की जमकर पिटाई कर दी। परिणाम स्वरूप उसके मुंह व नाक से काफी खून बहने लगा।

रामखेलावन किसी तरह गिरते पड़ते अपने घर पहुंचा

मारपीट से घायल रामखेलावन किसी तरह गिरते पड़ते अपने घर पहुंचा जहां पर उसकी मौत हो गई। रामखेलावन के मौत की खबर परिजनो ने देवलोंद थाने की पुलिस को दिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने बताया कि अत्यधिक चोंट लगने की वजह से रामखेलावन की मौत हुई है। जिस पर पुलिस गाड़ा पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। पुलिस ने आनन-फानन में कामता सिंह गोड को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 302 का मामला कायम करके उसे सालाखों के पीछे भेज दिया है।

2024-04-29T08:58:09Z dg43tfdfdgfd