कांडी। प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को छोटकी चौकी के मौके पर सभी कर्बला में अखाड़ा का मिलनी संपन्न हुआ। कांडी, सड़की,जमुआ, पतीला, सेतो, मरहटिया, सोनपुरा, लमारी खुर्द, कुरकुटा व अधौरा कर्बला में शांति पूर्ण मिलनी सम्पन्न हुआ। अधौरा कर्बला में देवडीह, सोनपुरवा, तेलियानिजामत व अधौरा का मिलनी सम्पन्न हुआ। उससे पूर्व हाई स्कूल गरदाहा के खेल मैदान में खुटहेरिया के साथ तेलियानिजामत व अधौरा के अखाड़ा का मिलनी हुआ। उधर कांडी, नैनाबार, ढबरिया का भी मिलनी हुआ। शांति पूर्ण तरीके से मिलनी सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस मुस्तैद थी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी चल रही थी।
2025-07-05T19:36:40Z