ठगी करने और रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

केतार। थानांतर्गत पाचाडुमर गांव निवासी रविंद्र पासवान को रंगदारी मांगने और ठगी करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। रविंद्र के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद वह पुलिस को चकमा दे रहा था। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हाल ही में रविंद्र पर डोभा निर्माण में महिला लाभुक से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर योजना रद्द करने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसके रविंद्र के विरुद्ध नौकरी के नाम पर पैसा ठगी करने को लेकर केतार सहित दूसरे जिलों में भी कांड दर्ज हैं।

थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि पुलिस सभी कांडों में अनुसंधान कर रही है। तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

2025-07-31T20:21:41Z