BTS COMEBACK 2025: BTS फैंस के लिए खुशखबरी! RM और V की वापसी से फिर गूंजेगा K-POP का जलवा

के-पॉप की दुनिया में तहलका मचाने वाले मशहूर साउथ कोरियन बैंड बीटीएस (BTS) से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जो दुनियाभर के फैंस को बेहद उत्साहित कर रही है। ग्रुप के सदस्य किम नामजून (RM), वी (किम तेह्युंग), जिमिन, जंगकूक और सुगा जल्द ही अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा (मैंडेटरी मिलिट्री सर्विस) पूरी करके लौट रहे हैं। जबकि जिन और जे-होप पहले ही अपनी सेवा खत्म कर चुके हैं। साउथ कोरिया में 18 से 35 वर्ष की आयु के सभी पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है, और बीटीएस के सभी सदस्यों ने इसे पूरी ईमानदारी से निभाया।

अब जब उनके लौटने का समय करीब आ गया है, तो फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की तैयारियों में जुटे हैं, जिससे साफ है कि यह वापसी सिर्फ बीटीएस की नहीं, बल्कि करोड़ों चाहने वालों के दिलों की धड़कनों की भी है।

कब लौटेंगे कौन से सदस्य?

बीटीएस के सभी सातों सदस्य 2013 में ग्रुप के साथ डेब्यू कर चुके हैं और अब उन्होंने अपने देश की सेवा भी पूरी करने का फैसला लिया।

जिन ने दिसंबर 2022 में मिलिट्री जॉइन की थी और 12 जून 2024 को लौटे।

जे-होप अप्रैल 2023 में भर्ती हुए और अक्टूबर 2024 में वापसी की।

सुगा कंधे की चोट के कारण पब्लिक सर्विस के रूप में सेवा दे रहे हैं और 21 जून 2025 को लौटेंगे।

आरएम और वी ने 11 दिसंबर 2023 से सेवा शुरू की थी और 10 जून 2025 को लौट आएंगे।

जिमिन और जंगकूक 12 दिसंबर 2023 को भर्ती हुए थे और 11 जून 2025 को फैंस के बीच वापसी करेंगे।

कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं

बीटीएस की एजेंसी बिगहिट म्यूजिक ने बयान जारी कर बताया है कि मेंबर्स की रिहाई पर कोई विशेष आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि,आरएम और वी की मुलाकात फैंस से चुनचेन में होगी, जबकि जिमिन और जंगकूक योनचेन में फैंस के साथ बातचीत करेंगे। ये मुलाकातें सैन्य बेस के बाहर, अलग-अलग स्थानों पर होंगी, जिससे फैंस को अपने चहेते सितारों से मिलने का मौका मिल सके।

सोशल मीडिया पर फैंस का जोश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर रेडिट पर फैंस इस मौके को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। कुछ लोग सियोल जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ छुट्टियां लेकर इस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं। फैंस के मन में एक ही सवाल है—बीटीएस कब स्टेज पर दोबारा साथ नजर आएगा?

बीटीएस की म्यूजिकल जर्नी

बीटीएस ने 2013 में ‘2 Cool 4 Skool’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ‘Dark & Wild’, ‘Wings’, ‘Love Yourself’ सीरीज और ‘Map of the Soul: 7’ जैसे एल्बम्स ने उन्हें इंटरनेशनल सुपरस्टार बना दिया। ‘Dynamite’, ‘Butter’, ‘Permission to Dance’ और ‘My Universe’ जैसे गानों ने बिलबोर्ड चार्ट्स पर लगातार अपनी धाक जमाई।

वापसी के बाद क्या है प्लान?

2022 में ग्रुप ने ग्रुप एक्टिविटी से ब्रेक लेकर सोलो प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया था। अब जब सभी सदस्य सैन्य सेवा पूरी कर लौट रहे हैं, तो फैंस को उम्मीद है कि बीटीएस जल्द ही मंच पर धमाकेदार वापसी करेगा।

'इतने मूर्ख हो...', एकता कपूर और अनुराग कश्यप के बीच छिड़ी जुबानी जंग, नेटफ्लिक्स की ये सीरीज बनी वजह

2025-06-10T05:52:53Z