मुंबई: divyanka tripathi vivek dahiya, टीवी टाउन के मोस्ट एडोरेबल और लवेबल कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। पहले आपको यह बता दें कि इन दोनों को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। मगर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों तलाक लेकर अलग हो रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया ने जुलाई 2016 में ग्रैंड वेडिंग की थी, दोनों की शादी को 9 साल हो चुके हैं।
Divyanka Tripathi vivek dahiya दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया ने अब तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और पत्नी संग अपने रिश्ते का सच बताया है। विवेक ने कहा कि तलाक की खबरें पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं। एक्टर ने ये भी कहा कि इन खबरों पर ध्यान देने के बजाए वो लोग इन पर हंसते हैं।
बता दें एक मीडिया चैनल द्वारा शेयर किए वीडियो में विवेक दहिया कहते दिखे- बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका हम लोग हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते सोच रहे थे कि और लंबा चलेगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।
विवेक दाहिया ने आगे कहा कि- मैं भी यूट्यूब व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है कि ये क्लिकबैट क्या होता है, मैं ये सबकुछ अच्छे से समझता हूं। कुछ सनसनी डाल दोगे तो लोग आएंगे और उसको सुनेंगे, लेकिन उसमें कुछ होता नहीं है। विवेक ने कहा कि कुछ भी ऐसी फेक चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
अब आपको बता दें कि विवेक की बात सुनने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है, फैंस दिव्यांका और विवेक को हमेशा साथ में खुश रहने की कामनाएं कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह अच्छी बात है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
2025-04-15T09:27:53Z