मुमताज सिनेमाई दुनिया की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने दौर में जबरदस्त फिल्में कीं और उनकी अदायगी ने दर्शकों को दीवाना बनाने का काम किया था। आज एक्ट्रेस अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानिए उनकी फिल्मों के बारे में।
खिलौना
1970 में रिलीज हुई इस फिल्म में में मुमताज ने चांद की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ संजीव कुमार और जितेंद्र अहम रोल में दिखे थे। फिल्म में मुमताज की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पंसद किया था।
दो रास्ते
राज खोसला के निर्देशन में साल 1969 में एक फिल्म रिलीज हुई 'दो रास्ते', जिसमें मुमताज ने रीना का किरदार निभाया था। फिल्म में अभिनेत्री के साथ राजेश खन्ना भी नजर आए थे। दोनों की प्रेम कहानी को दर्शकों ने काफी पंसद किया था।
आप की कसम
राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी ने इस फिल्म को शानदार बना दिया था। एक्ट्रेस ने फिल्म में सुनीता की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 1974 में रिलीज हुई थी।
अपना देश
1972 में एक पारिवारिक फिल्म रिलीज हुई 'अपना देश', जिसमें राजेश खन्ना और मुमताज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। वहीं फिल्म में एक्ट्रेस ने चंदा का किरदार किया था। ये फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी।
लोफर
धर्मेंद्र और मुमताज अभिनीत 'लोफर' को भी दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिली थी। फिल्म में अभिनेत्री ने रंजीत की भूमिका निभाई थी। 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन ए. भीमसिंह ने किया था। इस फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे, जिनमें ‘मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं’ काफी प्रसिद्ध हुआ था। इसे लता मंगेशकर द्वारा गाया गया था।
राम और श्याम
1967 में एक फिल्म बनी 'राम और श्याम', जिसमें दिलीप कुमार, मुमताज और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में मुमताज ने शंता का किरदार निभाया था। यह एक पारिवारिक-कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म को भी बहुत पसंद किया गया था।
हमराज
राजेश खन्ना और मुमताज अभिनीत 'हमराज' साल 1971 में रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस ने फूलमती का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मीना कुमारी भी अहम भूमिका में दिखी थीं।