Neeraj Chopra Classic: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने बेंगलुरु के श्री कांतेरावा स्टेडियम (Sree Kanteerava Stadium) में आयोजित Neeraj Chopra Classic 2025 में 86.18 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर खिताब जीत लिया। ये थ्रो नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में किया।
नीरज ने पहला प्रयास फाउल किया लेकिन दूसरे प्रयास में 82.99 मीटर थ्रो कर बढ़त हासिल की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 86.18 मीटर फेंककर श्रीलंका के रुमेश पथिराजे (Rumesh Pathirage) से लीड वापस ली। पांचवे प्रयास में 84.07 मीटर का थ्रो कर उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखी।
The golden arm strikes 𝙖𝙜𝙖𝙞𝙣! 🤩💪Neeraj Chopra reigns supreme on home soil at the Neeraj Chopra Classic with a 86.18m winning throw. 🥇 pic.twitter.com/QpLUCS7bDO
— Olympic Khel (@OlympicKhel) July 5, 2025
केन्या के जूलियस येगो दूसरे, श्रीलंका के पथिराजे तीसरे
प्रतियोगिता में केन्या के जूलियस येगो (Julius Yego) ने दूसरा और श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नीरज चोपड़ा क्लासिक के थ्रोइंग ऑर्डर में नीरज 12वें नंबर पर उतरे। स्टेडियम में उनका परिचय होते ही दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। नीरज ने कहा कि वो दबाव नहीं ले रहे हैं और बस अपना बेस्ट देना चाहते हैं।
Neeraj Chopra shows exactly why he’s a champion! 💥Brings out his A game in the third round with a massive 86.18m, taking the lead back from Rumesh Pathirage. 🇮🇳The crowd is loving it! 🔥#NCClassic 2025 #GameOfThrows #CraftingVictories #NeerajChopra pic.twitter.com/QPvLFbbIgQ
— Inspire Institute of Sport (@IIS_Vijayanagar) July 5, 2025
JSW Sports और नीरज चोपड़ा के संयुक्त आयोजन में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को World Athletics ने 'गोल्ड स्टेटस' (Gold Status) दिया। शुरुआत में इवेंट पंचकूला (हरियाणा) में होना था लेकिन बाद में इसे बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया गया।
नीरज के अलावा अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन, चेक गणराज्य के मार्टिन कोनेक्नी, पोलैंड के सिप्रियन म्रजिगलोड, ब्राजील के लुइज मौरिसियो, जर्मनी के थॉमस रोहलर, और भारत के सचिन यादव, साहिल सिलवाल, रोहित यादव और यशवीर सिंह शामिल थे।
ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स और एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट किशोर जेना चोट के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गए। पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अर्शद नदीम भी इस इवेंट का हिस्सा नहीं थे।
2025-07-05T15:59:36Z