PRIYANKA CHOPRA: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के साथ शेयर किया मजेदार किस्सा, बोलीं- 'मुझे यह मुश्किल लगता है'

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें भी बाकी लोगों की तरह घर का एक काम सबसे कम पसंद है।

 

किस काम को आज भी करने से कतराती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने 'पीपुल' मैगजीन को बताया कि उन्हें कपड़े धोना बहुत मुश्किल लगता है। उन्होंने मजाक में कहा कि एक बार उन्होंने अपनी सास डेनिस मिलर-जोनस को कपड़े धोने के लिए मना लिया था। प्रियंका ने कहा, "मैं इस्त्री और कपड़े समेट सकती हूं, लेकिन वॉशिंग मशीन के बटन और विकल्प मुझे उलझन में डालते हैं। मैंने अपनी सास से सीखने की कोशिश की, लेकिन आखिर में मैंने उनसे ही यह काम करवा लिया।"

 

सास के साथ प्रियंका की बॉन्डिंग

2018 में निक जोनस से शादी के बाद से प्रियंका अपनी सास के काफी करीब हैं। वह अपनी 3 साल की बेटी माल्टी मैरी के साथ पारिवारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने बताया कि निक का परिवार 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता देख रहा था, जिसमें वह जीती थीं। उनकी सास ने कहा, "मुझे याद है, मैंने तुम्हें टीवी पर देखा था।" उस समय प्रियंका 17 साल की थीं और निक 7 साल के थे।

 

प्रियंका का काम

प्रियंका 'हेड्स ऑफ स्टेट' एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 2 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। प्रियंका जल्द ही 'द ब्लफ' और 'जजमेंट डे' में नजर आएंगी, जिसमें वह जैक एफ्रॉन और विल फेरेल के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: रविवार को 'मां'-'सितारे जमीन पर'-'F1' का कलेक्शन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी

 

2025-07-06T17:25:36Z