YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI WRITTEN UPDATE 15 APRIL 2025: अपने होने वाली बच्चे की धड़कन सुनने से चूक जाएगी अभिरा, रूही और अरमान को साथ देख होगी जलन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 15 April 2025: Star Plus का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोहित और शिवानी की मौत के बाद से सीरियल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ये रिश्ता की कहानी में इन दिनों रूही की प्रेग्नेंसी की कहानी दिखाई जा रही है, जो अरमान और अभिरा के बच्चे की सेरोगेट मदर है। रूही के व्यवहार में दिनों दिन बदलाव आने लगा है, जिसके कारण कहा जा रहा है कि अरमान और अभिरा के रिश्ते में दरार आने वाली है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिरा, रूही को अस्पताल ले जाने का फैसला लेगी। वह होटल के स्टॉफ से कार अरेंज करने के लिए कहेगी। लेकिन टाइम लगने के कारण वह ऑटो लेकर आएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 15 April 2025

आगे आप देखेंगे कि अरमान रूही और बच्चे के लिए प्रार्थना करेगा। इसी बीच डॉक्टर उसे रूही को देखने के लिए बुलाएंगे। रास्ते में अभिरा का ऑटो बीच में ही खराब हो जाएगा, इसलिए वह पैदल अस्पताल पहुंतेगी। अस्पताल में, डॉक्टर अरमान से पूछेंगे कि क्या उसे पता नहीं था कि रूही कॉफी नहीं पी सकती। इस पर रूही जवाब देगी की उसने चुपके से कॉफ़ी पी ली थी। डॉक्टर बच्चे की धड़कन चेक करेंगे। रूही और अरमान दोनों इसे सुनकर खुश हो जाएंगे। डॉक्टर कहेगा कि बच्चा अरमान की आवाज़ सुनकर खुश हो रहा है। अरमान अभिरा को बताएगा कि रूही ठीक है वो वापस होटल चले जाए।

Read More: Udne Ki Aasha Written Update 15 April 2025: देशमुख परिवार में होगी कमरे की लड़ाई, तेजस की जमकर क्लास लगाएगा सचिन

दूसरी तरफ, चारु और मनोज आपस में बात करेंगे कि अरमान के न होने के कारण उन्होंने एक बड़ा क्लाइंट खो दिया। इसी बीच संजय बताएगा कि, कृष फर्म में क्लाइंट लाएगा। चारु और मनोज यह सुनकर चौंक जाएंगे। कृष भी फर्म में शामिल होने के लिए राजी हो जाएगा। ये बात सुनकर चारु कहेगी की कृष डांसिंग में अपना करियर बनाना चाहता है, लेकिन कृष उसे शांत रहने के लिए कहेगा और बोलेगा कि डांसिंग उसका भविष्य नहीं है। वह अब वकील बनना चाहता है। इसी बीच मनोज कृष कोसलाह देगा कि, वह किसी के लिए भी अपना जुनून न छोड़े।

Read More: TMKOC Big Update: ‘दयाबेन’ की वापसी पर असित मोदी ने लगाई मुहर! कहा – ‘जल्द ही उनसे मिलने..’

कृष संजय को बताएगा कि उसके साथ काम करने वाले ने उस पर झूठा आरोप लगाया है, जिसके कारण उसे अपना करियर बदलना पड़ा। संजय से कृष कहेगा कि वो फर्म के लिए काम करेगा। संजय ये सुनकर खुश हो जाएगा और अरमान और अभिरा को बाहर निकालने की प्लानिंग करेगा। इधर अरमान रूही से केयरफुल रहने और अभिरा को परेशान न करने के लिए कहेगा। रूही को अपनी गलती का एहसास भी होगा। दोनों रोहित के बारे में बात करेंगे। अभिरा रूही से मिलेगी और उसे अपना ख्याल रखने के लिए चेतावनी देगी। रूही उसे अरमान और अपने द्वारा एक साथ बच्चे की धड़कन सुनने की बात बताएगी। ये सुनकर अभिरा चौंक जाएगी।

Read More: Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड के भाईजान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- ‘घर में घुसकर मारेंगे…’

इधर, अभिर कियारा के बारे में चिंता करता है और चारू से पूछता है कि क्या उसने उसे देखा है। इसी बीच कियारा घर लौटती है। अभिर उससे सवाल करता है, लेकिन वह उसे अनदेखा कर देती है, ये देख अभिर चौंक जाएगा। आगे आप देखेंगे कि, अभिरा बच्चे के साथ खास पल को मिस करने के कारण उदास हो जाएगी। वह अपने आने वाले बच्चे से बात करते हुए कहेगी कि वह उससे नफरत न करे। अरमान दिल की धड़कन का एहसास दिलाने में अभिरा की मदद करेगा और दिलासा देगा। अभिरा अरमान से कहेगी की वो खुद को अकेला महसूस कर रही है। तभी अरमान उसे बच्चे के आने का इंतजार करने कहेगा। दोनों के बीच की बात रूही सुन लेगी, यहीं एपिसोड खत्म हो जाएगा।

2025-04-15T09:27:52Z